Search
Close this search box.

एनसीसी चयन शिविर में 82 में से 12 कैडेट चयनित जिसमे सात छात्र और पांच छात्राएं शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी।
प्रशिक्षण सत्र 2026 – 27 के लिए पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय डिंडोरी में एनसीसी कैडेट के चयन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कक्षा 9वी के कुल 82 विद्यार्थियों ने भाग लिया चयन परीक्षा में ऊंचाई ,वजन, शारीरिक शक्ति ,चिकित्सा फिटनेस ,अनुशासन और शैक्षणिक गैर शैक्षणिक प्रदर्शन को आधार बनाया गया। 82 विद्यार्थियों में से 12 कैडेट्स जिसमें सात छात्र एवं पांच छात्राएं ने सभी मानदंडों को पूरा कर अपना नामांकन कराया इस चयन शिविर में 4 एमपीसीटीआर बटालियन के सूबेदार रामाश्रय एवं हवलदार बृजेश कुमार विद्यालय की एनसीसी अधिकारी एवम चीफ ऑफिसर अनुपमा पी सुंदरम उपस्थित रहे ।चयनित कैडेट्स को एनसीसी के उद्देश्यों ,दो वर्षों के पूर्ण पाठ्यक्रम ,अनिवार्य शिविरों लिखित परीक्षा और नियमित प्रशिक्षण सत्रों की विस्तृत जानकारी दी गई ,साथ ही कैडेट्स एनसीसी के लाभ, कर्तव्यों और दैनिक व पढ़ाई पर इसके प्रभाव के बारे में भी बताया गया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर हर्ष प्रताप सिंह ने नव चयनित कैडेट की सराहना करते हुए उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने और देश के प्रति ईमानदारी के लिए प्रेरित किया

विद्यालय की एनसीसी अधिकारी चीफ ऑफिसर अनुपमा पी सुंदरम के देखरेख में यह चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। विद्यालय की उपप्राचार्या श्रीमती अलका विश्वकर्मा ने सभी नव चयनित कैडेट्स को उनके चयन होने पर बधाई प्रेषित की।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!