Search
Close this search box.

अतिथि शिक्षक भर्ती के संबंध में सहायक आयुक्त को सौपा ज्ञापन ,अतिथि शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष ने सौपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी। आज दिनांक 9 जुलाई 2026 को अतिथि शिक्षक संघ डिंडोरी जिला अध्यक्ष इमरान मलिक के नेतृत्व में सहायक आयुक्त को अतिथि शिक्षक भर्ती 2026 27 में संस्था प्रमुखों के द्वारा की जा रही लेट लतीफ के संबंध में ज्ञापन देकर अवगत कराया गया जिसमें मुख्य रूप से जिला कार्यकारिणी सदस्य जगमोहन तिवारी आनंद कटारिया तारेंद्र पाराशर विभा ठाकुर अतिथि शिक्षक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष इमरान मलिक ने बताया कि आयुक्त भोपाल के द्वारा 4 जुलाई 2026 को जनजाति कार्य-विभाग ने आदेश अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए निकाल चुका है लेकिन देखने में आया की जनजाति काय विभाग जिन जिलों में है वहां पर अतिथि शिक्षकों की भर्ती देर से संस्था प्रमुखों के द्वारा की जा रही है आगे अध्यक्ष इमरान मलिक ने बताया कि जिसका सीधा प्रभाव बच्चों की पढ़ाई पर देखने को मिल रहा है अधिकतर कालखंड खाली रह रहे हैं जिससे बच्चों का पाठ्यक्रम दिनों दिन पीछे होता जा रहा है लेकिन संस्था प्रमुखों के द्वारा संस्था प्रबंधन में की जा रही ढीली ढाली कार्यप्रणाली पर सीधा प्रश्न उठाती है जब आयुक्त भोपाल ने आदेश कर दिया तो इनको अतिथि शिक्षकों की भर्ती करने में क्या समस्याएं आ रही हैं अधिकांशत पुराने टीचरों को जिसमे रेगुलर टीचर की भर्ती/ स्थानांतरण नीति के तहत पद नहीं भरा है तो उनको तो तत्काल प्रभाव से संस्था प्रमुखों के द्वारा संपर्क करके संस्था में उपस्थिति देने के लिए कहना चाहिए लेकिन यह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक तो है लेकिन कर्तव्यों के प्रति नहीं जिसका सीधा उदाहरण आदिवासी जिलों में अतिथि शिक्षकों का भर्ती नहीं हो पा रही है जबकि देखा गया है की अन्य जिलों में स्थानीय सहायक आयुक्त के द्वारा आदेश को प्रसारित कर जल्द से जल्द नियुक्ति करने के साफ-साफ स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं लेकिन डिंडोरी जिला इससे अछूता है क्योंकि यहां इनको अपनी पड़ी है बच्चों के और संस्था की नहीं इसलिए तो आदेश को निकले हुए लगभग लगभग चार-पांच दिन हो चुके हैं तब भी शासन सुस्त अवस्था में कुंभकरणी नींद पर सोया हुआ है यह तो अतिथि शिक्षकों की भर्ती इस तरीके से मापदंडों का अध्ययन करते हैं कि जैसे कि 12 महीने का कार्यकाल और कुछ भी इनके में कोई कमियां ना रह जाए।

Leave a Comment

और पढ़ें

एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा के विशेष निर्देशन में कैरियर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन 05 जुलाई को जनजाति कल्याण केंद्र बरगांव में, कक्षा 10 से 12 के विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए विशेष सत्र

error: Content is protected !!