डिंडौरी।
दिनांक 10/10/2026
शहपुरा। ,शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ को लेकर नगर में तैयारियां तेज हो गई हैं। मां दुर्गा की आराधना और नौ दिनों तक चलने वाले धार्मिक उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। नगर के विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पंडाल सजाने और माता रानी की प्रतिमाओं की स्थापना की तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, शहपुरा के मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
मूर्तिकार अपनी मेहनत, लगन और कलात्मकता से माता रानी की प्रतिमाओं को आकर्षक स्वरूप प्रदान कर रहे हैं। प्रतिमाओं की रंगाई, सजावट और बारीक कारीगरी का काम अंतिम चरण में है। नवरात्रि को देखते हुए कलाकार प्रतिमाओं को समय पर तैयार करने में जुटे हैं, ताकि विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियां विधि-विधान से माता रानी की स्थापना कर सकें।

शहपुरा के कलाकारों की प्रतिमाएं पहुंचती हैं विभिन्न क्षेत्रों में
कलाकारों ने प्रतिमा निर्माण से जुड़ी जानकारी साझा की शहपुरा में तैयार होने वाली माता रानी की प्रतिमाएं नगर के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में भी स्थापित की जाती हैं। डिंडोरी, बजाज, निवास, बिछिया, बरगांव,करौंदी, मानिकपुर, उमरिया, रायपुर, स्थानीय मूर्तिकारों की कला और मेहनत को व्यापक पहचान मिलती है।

नवरात्रि के आगमन के साथ ही शहपुरा में भक्तिमय वातावरण बनने लगा है। अब श्रद्धालुओं को माता रानी के आगमन और पंडालों में होने वाली पूजा-अर्चना का इंतजार है। नवरात्रि के दौरान पूरा नगर भक्ति, आस्था और जय माता दी के जयकारों से गुंजायमान होगा।









