शहपुरा। शारदेय नवरात्रि के पावन अवसर पर शहपुरा क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है। माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो रहा है। श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं और परिवार सहित क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

नवरात्रि के दौरान श्रद्धालु व्रत रखकर माता रानी की आराधना कर रहे हैं। धार्मिक आस्था के इस पर्व पर मां दुर्गा के दर्शन एवं पूजन के लिए भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिलता है। जगह-जगह पूजा-पाठ और आरती के माध्यम से माता रानी की स्तुति की जा रही है।

शारदेय नवरात्रि का पर्व शक्ति, भक्ति और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व समाज में आपसी सद्भाव, एकता और सकारात्मकता का संदेश देता है। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखने की प्रार्थना की।











