मेहंदवानी। जनपद पंचायत मेहंदवानी अंतर्गत ग्राम पचायत पारापानी के पोषक ग्राम तावरी के ग्रामीणों ने सरपंच सचिव के विरूद्ध जनपद कार्यालय के घेराव शुक्रवार के दिन कर दिया, शिकायत में उन्होंने बताया कि ग्राम के सरंपच कमलाबाई धुंर्वे एंव सचिव अर्जुनसिंह मरावी एंव रोजगार सहायक सचिव तामेश्वर पुसाम है जो इनके द्वारा ग्राम तांवरी एव पारापानी में कमलाबाई धुर्वे जब से सरपंच बनी है उसके समय में एक भी प्रधानमंत्री अवास स्वीकृति नही हुये है जिससे ग्राम पारापानी के समस्त ग्रामवासीगण वहुत ज्यादा परेशान है । ग्रामीणों के अनुसार आज से 5 बर्ष पहले जो प्रधानमंत्री अवास स्वीकति हुआ वह पुराना समय के सरपंच के द्वारा करवाया गया था अभी के वर्तमान सरंपच कमलाबाई के शासन में एक भी प्रधानमंत्री अवास स्वीकृति नहीं कराया गया है एंव सचिव के द्वारा जिससे ग्राम पचायत पारापानी के समस्त ग्रामवासीगणो प्रधानमंत्री अवास का लाभ प्राप्त नही हो रहा है हम ग्रामवासी के द्वारा सचिव एंव सरंपच को कई बार जाकर बोले किन्तू इनके द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है आम जनता को गुमराह करके भगा दिया जाता है











