मां आद्या कालिकोत्सव समिति बरगांव में दो दिवसीय गरबा महोत्सव का हुआ समापन ,प्रथम ,द्वितीय व तृतीय पुरुष्कार के साथ दिया सांत्वना पुरुष्कार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Dindouri। मां आध्या कालिकोत्सव समिति बरगांव के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय गरबा महोत्सव का श्रद्धा, उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। महोत्सव के दौरान माता रानी की आराधना के साथ गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। आयोजन में भक्तिमय वातावरण के बीच प्रतिभागियों ने पारंपरिक गरबा नृत्य कर मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की.


दो दिवसीय गरबा महोत्सव में महिलाओं, युवतियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने संगीत की मधुर धुनों पर गरबा प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। आयोजन स्थल पर माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
समिति द्वारा आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देना तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की सहभागिता से आयोजन उत्साहमय बना रहा।


महोत्सव के समापन अवसर पर मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई। दो दिवसीय गरबा महोत्सव ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया।

इनको मिला पुरुष्कार

प्रथम इनाम संयुक्त रूप से दो ग्रुपों को मिला जिसमे प्राची ग्रुप और श्रद्धा ग्रुप सामिल रह,वही द्वितीय ईनाम के विजेता शारदा ग्रुप रही एवं तृतीय स्थान संयुक्त रूप से पूनम ग्रुप और साधना ग्रुप ने प्राप्त किया वही करीब 40 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरुष्कार दिया गया,पुरुष्कार वितरण में समिति के नरेंद्र साहू,मनोज तिवारी,शिवकुमार साहू,कैलाश तिवारी,राजू साहू,हुतेश साहू,संतोष साहू,व समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!