महाष्टमी पर माता रानी को लगाया अठवाई का भोग, कन्या भोज कराकर लिया माताओ से आशीर्वाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शहपुरा। शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी तिथि के पावन अवसर परशहपुरा क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता रानी को अठवाई का भोग अर्पित किया। इसके साथ ही कन्या भोज का आयोजन कर कन्याओं को भोजन कराया गया और उनका पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि की महाष्टमी पर माता रानी की आराधना और कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए श्रद्धालुओं ने माता रानी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की तथा परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की।


इस अवसर पर कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया और श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। कन्याओं को प्रसाद एवं उपहार भी भेंट किए गए। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।
महाष्टमी के अवसर पर अठवाई का भोग और कन्या भोज धार्मिक आस्था, परंपरा तथा नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!