Search
Close this search box.

PHC कोहानी देवरी में तोड़फोड़ व डॉक्टर को धमकी, SDM से की शिकायत,डॉक्टर और समस्त स्वास्थ्य कर्मियो की सुरक्षा व उचित प्रबंध किये जाएंगे – SDM

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


डिंडौरी। जिले के शहपुरा क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोहानी देवरी में पदस्थ चिकित्सक डॉ. विवेक कुमार साहू ने अस्पताल में तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दिए जाने की शिकायत SDM शहपुरा से की। यह शिकायत सीबीएमओ सहित स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति में प्रस्तुत की गई।


मामले को गंभीरता से लेते हुए SDM शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ डॉक्टर और समस्त स्वास्थ्य कर्मी प्रशासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, उनकी सुरक्षा के पर्याप्त एवं उचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे।
दिए गए आवेदन के अनुसार, 15 मार्च 2026 को शाम करीब 7:30 बजे चंद्रहास मरकाम और नीरज मरावी अपने साथियों के साथ अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने डॉक्टर व स्टाफ के साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया, अस्पताल में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के संबंध में थाना शहपुरा में एफआईआर क्रमांक 0124 दर्ज की गई है।
डॉ. साहू के मुताबिक, घटना के बाद भी आरोपियों द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही हैं और एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की बात कहकर दबाव बनाया जा रहा है, जिससे अस्पताल में भय का माहौल बना हुआ है और चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
आवेदन में डॉक्टर ने SDM से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों और स्वास्थ्य कर्मी बिना भय के अपनी सेवाएं दे सकें।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!