Post Views: 100
डिंडोरी। शाहपुरा से डिंडोरी नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है हाईवे की दोनों तरफ तत्कालीन कलेक्टर श्री बोरकर ने पौधारोपण करवाया था जिसमें लिप्टिस व करंज के पौधे लगाए गए थे वहीं अब इन पौधों की बड़े होने के बाद पूरा हाईवे बहुत ही सुंदर दिखता है परंतु अभी वर्तमान में सड़क निर्माण कंपनी उदित इंफ्रा के द्वारा सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है वह फिलहाल काम शारदा टेकड़ी से बरगांव की तरफ चल रहा है जिसमें जिसमें शारदा टेकड़ी के नीचे से मुड़की की तरफ लगे पेड़ों को ठेकेदार कंपनी के द्वारा काटा जा रहा है जो कि नियम विपरीत है प्रकृति के संरक्षकों ने संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई करने की मांग की हैं।











