Search
Close this search box.

शौचालय भवन में बन रहा आंगनवाड़ी  व प्राथमिक स्कूल के बच्चों का भोजन, व्यवस्था पर उठे सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी जिले के शहपुरा जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत देवगांव के पोषक ग्राम डोमदादर में आंगनवाड़ी व्यवस्था को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां आंगनवाड़ी में पढ़ने आने वाले बच्चों के लिए बनने वाला भोजन किचन शेड में नहीं बल्कि शौचालय भवन के अंदर तैयार किया जा रहा है वही प्राथमिक शाला के बच्चो का भी भोजन यहा बनाया जा रहा है

मामले की पड़ताल करने पर सामने आया कि यह स्थिति कोई नई नहीं है, बल्कि वर्षों से इसी तरह बच्चों का भोजन शौचालय भवन में बनाया जा रहा है। स्वच्छता और पोषण से जुड़े संवेदनशील विषय पर इस तरह की लापरवाही कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि आंगनवाड़ी केंद्र के लिए आज तक किचन शेड का निर्माण नहीं कराया गया, जिसके कारण मजबूरी में भोजन शौचालय भवन में बनाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

इस मामले में दूसरा बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या वर्षों से चल रही इस व्यवस्था की जानकारी परियोजना अधिकारी और विभागीय अधिकारियों को नहीं है, या फिर उन्होंने कभी आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण ही नहीं किया।

बच्चों के स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए क्या कार्रवाई करता है।

मैं मामले को तत्काल प्रमुखता से दिखवाता हूं ऐश्वर्य वर्मा      एसडीएम शहपुरा

वही इस पूरे मामले में जब महिला बाल विकास अधिकारी विपिन डेहरिया  से बात की गई तो उन्होंने कहा पूरे मामले को दिखवाता हूं।

शौचालय भवन में छोटे छोटे बच्चों का भोजन बनना  यह एक गंभीर बात है प्रशासन से कई बार शिकायत की गई परंतु शौचालय भवन में ही खाना बन रहा है। विशाखा राय ग्रामीण।

Leave a Comment

और पढ़ें

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत घानामार में हुआ श्रमदान, जनप्रतिनिधियों ने दिया जल संरक्षण का संदेशजल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए नगरीय विकास एवं आवास विभाग की राज्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत घानामार में हुआ श्रमदान, जनप्रतिनिधियों ने दिया जल संरक्षण का संदेशजल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए नगरीय विकास एवं आवास विभाग की राज्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी

error: Content is protected !!