Search
Close this search box.

मंडल चंदवाही में विराट हिंदू सम्मेलन का सफ़ल आयोजन,संगठित रहने का दिया संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा।  विकासखंड अंतर्गत मंडल चंदवाही मे हिन्दु सम्मेलन उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ , कार्यक्रम की शुरुआत मे कलश यात्रा निकाली गई उसके बाद श्रद्धालुओं के द्वारा रामायण पाठ और भारत माताआरती तथा रामआयेंगे गीत पर बच्चों ने शानदार प्रस्तुतिदी उसकेबाद महाप्रसाद का आयोजनकिया गया सम्मेलन में बड़ी संख्या मे श्रद्धालु मातृशक्ति व ग्रामीण जन उपस्थित रहे कार्यक्रम में आए आचार्य रेवा महाराज जी ने सनातन हिन्दू पद्धति एक जीवन पद्धति है. आज आवश्यकता है कि अपने धर्म संस्कृति संस्कार के बारे मे अगली पीढ़ी को सही रूप से समझाये l मुख्य वक्ता अभिषेक तिवारी ने अपने उद्बोधन मे हिंदू समाज को संगठित रहने एवं देशी वस्तुओं का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने का संदेश दिया .

हिन्दू समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसका संगठनहै जब समाज संगठित रहेगा तभी बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना कर सकेगा , उद्बोधन मे पंच परिवर्तन के बारे मे विस्तार से बताया. मात्र शक्ति माया बरमैया ने भी परिवार प्रबोधन विषय पर अपना विषय रखा. सभी संगठित रहने का संदेश दिया,कार्यक्रम के दौरान जनपदअध्यक्ष प्रियंका मार्को सरपंच गेंदलाल सहित ग्राम व क्षेत्र सभी हिंदू जन एवं मातृ शक्ति शामिल हुए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!