Search
Close this search box.

24 घंटे के अंदर अंधी हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार,शहपुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



डिण्डोरी।   घटना दिनांक 9.5.2025 को ग्राम बिलगांव शौचालय के पास एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना थाना शहपुरा को प्राप्त हुई थी जिस पर थाना प्रभारी शाहपुरा अनुराग जामदार द्वारा तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर शव की पंचनामा कार्यवाही की गई तथा मृतक की पहचान करण सिंह पिता विष्णु सिंह भवेदी उम्र 45 साल निवासी बिलगांव के रूप में हुई दौरान जांच परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जाहिर की जा रही थी और पीएम में डॉक्टर साहब द्वारा पेट में चोट से आंतरिक रक्तस्राव से मृत्यु होना बताया जो अज्ञात आरोपी के विरुद्ध 103(1) bns का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियों  पुलिस अधीक्षक  डिंडोरी के आदेशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  डिंडोरी  अमित वर्मा तथा अनु अधि  पुलिस शहपुरा मुकेश अविद्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शहपुरा द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपी की पता तलाश हेतु रवाना होकर पूछताछ करने पर प्रकरण के आरोपी गोचू उर्फ राजकुमार परस्ते के साथ घटना दिनांक को साथ में घूमते एवं शराब पीने की जानकारी मिली जो आरोपी गोंचु उर्फ राजकुमार परस्ते पिता जगनलाल परस्ते उम्र 33 साल निवासी ग्राम बिलगांव से सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि घटना दिनांक की पूर्व रात्रि को मृतक के साथ स्वयं की छत में बैठकर शराब पीना तथा उसी समय झगड़ा होना तथा उसी झगड़े में आरोपी द्वारा मारपीट कर मृतक की हत्या कर देना तथा पकड़े जाने के डर से मृतक के शव को शौचालय के पास फेंक देना बताया जो आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शहपुरा अनुराग जामदार,asi राकेश यादव,asi नंदकिशोर झारिया,hc 305 राघवेंद्र,73 प्रवीण ,लोकेंद्र कृष्ण कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!