Search
Close this search box.

कलेक्टर हर्ष सिंह ने नवीन बॉक्साइट खदान का किया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



शहपुरा।  कलेक्टर  हर्ष सिंह ने जनपद पंचायत बजाग के बघरेलीसानी ग्राम में नवीन बॉक्साइट खदान का निरीक्षण किया और खनिज विभाग के प्रचलित कार्यों की जानकारी ली। उक्त निरीक्षण के दौरान एसडीएम बजाग  आर पी तिवारी, खनिज अधिकारी  शशांक शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने क्षेत्र में खनिज उत्पादन की वर्तमान स्थिति और भविष्य की सम्भावनाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि बघरेलीसानी में बाक्साइट खदान का रकबा 20.15 हेक्टयर है, जिसमें बाक्साइट अयस्क का उत्पादन अप्रैल 2024 से प्रारम्भ हुआ है। खदान का उत्पादन कार्य अभी प्रारंभिक चरण में है, जिस पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। बाक्साइट मुख्यतः एल्युमीनियम का अयस्क है, जिसका प्रयोग विभिन्न कार्यों में किया जाता है।
कलेक्टर  हर्ष सिंह ने उत्पादन क्षमता की जानकारी ली, उन्होंने सैंपल कलेक्शन, माइनिंग प्लान, सर्वे रिपोर्ट, केमिकल एनालिसिस, प्रयोगशाला आदि पर विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने खनिज निकासी के लिए उपयोगी मार्ग एवं उत्पादन के बाद की प्रक्रिया के सम्बन्ध में जानकारी ली, उन्होंने माइनिंग प्लानिंग के अनुसार कार्य करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक संपन्न, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश,आरटीओ विभाग को बिना परमिट, रोड टैक्स एवं फिटनेस प्रमाण पत्र के संचालित हो रहे वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक संपन्न, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश,आरटीओ विभाग को बिना परमिट, रोड टैक्स एवं फिटनेस प्रमाण पत्र के संचालित हो रहे वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

error: Content is protected !!