Search
Close this search box.

सिंगारपुर घाट पर 15 अप्रैल से बहेगी श्री राम महायज्ञ और श्रीमद् भागवत की गंगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विक्रमपुर (डिण्डौरी)।
माँ नर्मदा के पावन तट सिंगारपुर घाट, विक्रमपुर में आगामी 15 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक भव्य ‘श्री राम महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा’ का आयोजन किया जा रहा है। गंगा सप्तमी के पावन पर्व पर आयोजित होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के श्रद्धालुओं को भक्ति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

आयोजन समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार
15 अप्रैल (बुधवार) को भव्य कलश यात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा।
23 अप्रैल (गुरुवार) को हवन एवं विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
प्रवचन का समय प्रतिदिन प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक एवं दोपहर 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक रहेगा।

इस आयोजन में महान संतों और विद्वानों का सानिध्य प्राप्त होगा जिनमें संरक्षक संत शिरोमणि महंत भगतगिरि बच्चू महाराज जी एवं महंत फूलगिरि महाराज जी होंगे।
वहीं कथावाचक पं. भरत कृष्ण शास्त्री जी (देवरी) अपने मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगे।
यज्ञाचार्य पं. श्री रामभूषण जी महाराज के निर्देशन में यज्ञ संपन्न होगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष रमेश सिंह मरावी, उपाध्यक्ष सुखखैन यादव और सचिव जवाहर सिंह ठाकुर के साथ ‘विशेष सहयोगी’ के रूप में ग्राम सिंगारपुर के समस्त ग्रामवासी जुटे हुए हैं।
समिति ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ लेने और जीवन कृतार्थ करने की अपील की है।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!