Search
Close this search box.

कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने बरगांव में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया,जनजाति कल्याण केंद्र में बच्चों से किया संवाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिण्डोरी।  कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने बरगांव में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया।जनजाति कल्याण केंद्र बरगांव के तत्वाधान में कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से कृषि उत्पादन में वृद्धि करने के उद्देश्य से कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा क्षेत्र के किसानों को कृषि में उत्पादन बढ़ाने एवं जैविक कृषि को प्रोत्साहित करने के सम्बन्ध में किसानों को आवश्यक जानकारी दी। कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने इस दौरान किसानों से जैविक कृषि, फसल चक्र, खाद आदि विषयों पर चर्चा की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक कृष्ण बिल्लैया, गोविन्द प्रसाद मिश्रा,  पीएल अम्बुलकर,अभिषेक शुक्ला,  राकेश कुमार,  धरम सिंह मरावी ने किसानों को कृषि के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी।

➡️जनजाति कल्याण केंद्र में बच्चों से किया संवाद

कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने जनजाति कल्याण केंद्र बरगांव में छात्रावास के विद्यार्थियों से संवाद कर शिक्षा व्यवस्था और पाठ्यक्रम के विषय पर चर्चा की, उन्होंने सभी विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ कौशल विकास को महत्व देने की बात कही। कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने इस दौरान निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत  अनिल कुमार राठौर, एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा,  विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक संपन्न, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश,आरटीओ विभाग को बिना परमिट, रोड टैक्स एवं फिटनेस प्रमाण पत्र के संचालित हो रहे वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक संपन्न, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश,आरटीओ विभाग को बिना परमिट, रोड टैक्स एवं फिटनेस प्रमाण पत्र के संचालित हो रहे वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

error: Content is protected !!