Search
Close this search box.

“आत्मनिर्भर भारत में युवाओं की भूमिका” विषय पर डिंडोरी में संगोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं को स्वावलंबी बनने का दिया संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी, 16 जुलाई 2026। भारतीय शिक्षा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय चंद्र विजय महाविद्यालय, डिंडोरी एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, महाकोशल प्रांत_ के संयुक्त तत्वावधान में “आत्मनिर्भर भारत में युवाओं की भूमिका” विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.एस. उददे ने की।

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ. अल्केश चतुर्वेदी, अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा विभाग, जबलपुर संभाग ने अपने उद्बोधन में कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब युवा कौशल विकास, नवाचार और उद्यमिता को अपनाकर रोजगार सृजक बनेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. नीलेश पाण्डेय, प्रांत संयोजक, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास महाकोशल प्रांत एवं प्राचार्य, हितकारिणी महिला महाविद्यालय जबलपुर ने कहा कि नई शिक्षा नीति युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बनाई गई है। उन्होंने युवाओं से स्थानीय उत्पादों का संवर्धन करने और अपनी संस्कृति से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. ए.एस. उददे ने कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्रीधारी नहीं बल्कि स्वावलंबी और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाना है।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. देवेंद्र गवले_ ने किया। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का परिचय एवं कार्यक्रम की भूमिका डॉ. विकास जैन ने प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास एक राष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठन है जो भारतीय शिक्षा, संस्कृति और मूल्यों के पुनर्स्थापन एवं संवर्धन के लिए कार्य करता है। न्यास का मुख्य उद्देश्य नई शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, स्वावलंबन, कौशल विकास और भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति सम्मान जगाना है। आभार प्रदर्शन प्रशासनिक अधिकारी डॉ. पी. सी. उइके ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में _डॉ. पार्वती कुशराम, डॉ. रवि सिंह, डॉ. नरेंद्र राजपूत का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!