जिसमें जिले के 20 वर्ष से अधिक वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
डिंडौरी। जिला कबड्डी संघ डिंडोरी एवं खेल और युवा कल्याण विभाग के द्वारा कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदोरिया के मार्गदर्शन में सीनियर बालक प्रतियोगिता का आयोजन सामुदायिक भवन पुल पार आयोजित की गई ,

उक्त प्रतियोगिता में अच्छे खेलने वाले खिलाड़ियों का चयन कर शहडोल जॉन की
प्रतियोगिता में शामिल हुए जहां पर शहडोल उमरिया अनूपपुर और डिंडोरी की टीम ने अच्छा प्रदर्शन कर पूरे जोन में दूसरे स्थान पर रहा।
अच्छा प्रदर्शन करने वाले का चयन जॉन स्तर पर किया गया जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 23 अक्टूबर 2026 को जबलपुर में आयोजित होने जा रही है जिसमें शामिल होंगे।
प्रतियोगिता में शामिल खिलाडी कमलेश कुमार मरावी सुदेश मरावी प्रदीप परस्ते सुशील धुर्वे श्याम धुर्वे आसाराम देवेंद्र कुमार देवेंद्र सिंह बलराम सिंह वीरेंद्र यादव संतोष पोशाम गावस्कर गजेंद्र और प्रवीण मरावी ने अच्छा प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया

शहडोल अनूपपुर में अच्छा प्रदर्शन करने पर खिलाड़ियों को विधायक ओमकार मरकाम , विधायक शाहपुरा ओमप्रकाश धुर्वे, चमरू नेताम जिला अध्यक्ष ने शुभकामनाएं दी। सीनियर खिलाड़ी और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने सुझाव दिए।
चेतराम अहिरवार, ओम नमः शिवाय लक्ष्मी बनावल ललित कुमार, राम परस्ते अजय मरावी, खेल अधिकारी मोहम्मद अहमद ने आगे बढ़ाने के सुझाव दिए।

आने वाली खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ी सुबह और शाम नर्मदा पुल पर सामुदायिक भवन में अपनी प्रेक्टिस करने हेतु उपस्थित हो।
29 अक्टूबर 2026 को भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
अधिक जानकारी हेतु।
मेरे मोबाइल नंबर पर या
कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया एकेएफआई नाम से ग्रुप बनाया है जिसमें जिले के खिलाड़ी जुड़े हुए हैं उसमें आप भी जुड़ सकते हैं जिससे आगामी प्रतियोगिताओं की जानकारी प्राप्त होगी।












