Search
Close this search box.

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव डिंडौरी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का सफल आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी

नवोदय विद्यालय समिति के तत्वाधान में संचालित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय डिंडौरी में भारत रत्न सर सी. वी. रमन जी की याद में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विज्ञान शिक्षक आयुष लहरिया, मधुवन्त राव धुर्वे, प्रतिभा पटेल, मनीष ठाकुर के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष विज्ञान दिवस पर भाषण, प्रश्नोत्तरी एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

इन सभी में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया। इस वर्ष विद्यार्थियों ने मल्टी स्किल लैब एवं अटल टिंकरिंग लैब से भी जुड़े हुए मॉडल प्रदर्शित किए। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. हर्ष प्रताप सिंह एवं उपप्राचार्या श्रीमती अल्का विश्वकर्मा के उचित मार्गदर्शन में हुआ। इस कार्यक्रम को आयोजित कराने में विद्यालय के शिक्षकगण श्रीमती संचिता बनर्जी, सुनीता गुप्ता, डी. के. सोनकर, केशव सिंह धुर्वे, योगेश्वर वर्मा, राहुल कुमार, अजीत कुमार, उमाशंकर आदि ने विशेष योगदान दिया एवं विद्यार्थियों को उत्साह वर्धन कर मार्गदर्शन प्रदान किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!