शहपुरा पशु चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टर कुलस्ते की अनुपस्थिति पर उठे सवाल, फील्ड के नाम पर रहते है गायब, नागरिकों ने की कार्रवाई की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी।
पशु चिकित्सा विभाग डिंडोरी के अंतर्गत संचालित पशु चिकित्सालय शाहपुरा में पदस्थ वेटरिनरी असिस्टेंट सर्जन डॉ. नवल सिंह कुलस्ते की लगातार अनुपस्थिति को लेकर नगरवासियों में नाराजगी देखी जा रही है।


जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 फरवरी 2026 को दोपहर 2:58 बजे भी डॉ. कुलस्ते अस्पताल में अनुपस्थित पाए गए। नागरिकों का आरोप है कि डॉक्टर अक्सर ड्यूटी समय में अस्पताल में उपस्थित नहीं रहते, जिससे पशुपालकों को उपचार के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इस संबंध में जब अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर अनुराधा पटेल (VEO) से पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि डॉ. कुलस्ते सुबह ड्यूटी पर आए थे, लेकिन वर्तमान में कार्यालय में मौजूद नहीं हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डॉ. कुलस्ते छुट्टी पर नहीं हैं, और यदि छुट्टी लेते हैं तो इसकी जानकारी उन्हें नहीं बल्कि डिप्टी सर को देते हैं।


बताया जा रहा है कि रास्ते में फोन पर संपर्क करने पर डॉ. कुलस्ते ने स्वयं को किसी रिश्तेदार के यहां “दशगात्र” कार्यक्रम में शामिल होना बताया। वहीं अस्पताल में मौजूद स्टाफ द्वारा भी यह पुष्टि की गई कि डॉक्टर सुबह आए थे, लेकिन उसके बाद कहां गए इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है। लोगो के अनुसार डॉक्टर कुलस्ते हमेशा ही फील्ड के नाम पर गायब रहते है। 

अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर क्या कदम उठाता है।

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!