शहपुरा की बेटी मुस्कानशी अग्रवाल ने रचा इतिहास, JRF बनकर बढ़ाया जिले का मान,JNKVV जबलपुर में जूनियर रिसर्च फेलो के पद पर हुई चयनित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडौरी।   शहपुरा की बेटी मुस्कानशी अग्रवाल नेJRF बनकर बढ़ाया जिले का मान बढ़ाया है ,
JNKVV जबलपुर में जूनियर रिसर्च फेलो के पद पर चयनित हुईं मुस्कानशी ने अपने पिता राकेश अग्रवाल के सहयोग और प्रेरणा को सफलता का श्रेय दिया है,

भाजपा कार्यकर्ताओं व समाजसेवियों ने किया सम्मानित
मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर शहपुरा की बेटी मुस्कानशी अग्रवाल ने सफलता की नई इबारत लिखी है। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय (JNKVV), जबलपुर में जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के प्रतिष्ठित पद पर चयनित होकर उन्होंने अपने परिवार, शहपुरा नगर और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उन्हें युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।
मुस्कानशी की इस उपलब्धि पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद सुरेंद्र साहू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने उनके निवास पर पहुंचकर बधाई दी। इस दौरान मुस्कानशी को साल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया तथा मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी साझा की गई। उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि शहपुरा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
पिता राकेश अग्रवाल को दिया सफलता का श्रेय
मुस्कानशी अग्रवाल ने अपनी इस गौरवपूर्ण सफलता का श्रेय अपने पिता राकेश अग्रवाल के सहयोग, मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन को दिया। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया और कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। पिता के विश्वास और स्वयं की मेहनत के बल पर उन्होंने अपने लक्ष्य को हासिल किया।
मुस्कानशी की सफलता यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर परिश्रम और परिवार के सहयोग से बड़े लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर पार्षद देवेंद्र वनवासी, मंडल उपाध्यक्ष हरीश, जित्तू राय, एडवोकेट गोपाल गुप्ता, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, संजय सोनी, सतेंद्र जैन ,रामकिशोर  सोनी मीडिया प्रभारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मुस्कानशी अग्रवाल और उनके पिता राकेश अग्रवाल को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा उनके परिवार के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डिंडौरी की बालिकाओं ने मारी बाजी,फाइनल में नर्मदापुरम संभाग को हराकर बनीं विजेता, राधा, मुनिंदा, सुहानी और नंदनी का मुरैना राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन

स्वामित्व योजना में पटवारी सतेंद्र तिवारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 103 रजिस्ट्रियों का बनाया कीर्तिमान,एसडीएम शहपुरा फरहान इरफान जमादार ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने पर दिया जोर

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डिंडौरी की बालिकाओं ने मारी बाजी,फाइनल में नर्मदापुरम संभाग को हराकर बनीं विजेता, राधा, मुनिंदा, सुहानी और नंदनी का मुरैना राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन

error: Content is protected !!