भाजपा किसान मोर्चा डिंडौरी की जिला कार्यकारिणी गठित, 20 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल जी एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावडा के निर्देशानुसार व जबलपुर संभाग प्रभारी जिला प्रभारी कमल प्रताप सिंह एवं जिलाध्यक्ष भाजपा चमरू सिंह नेताम की सहमति से डिण्डौरी जिले के किसान मोर्चा के पदाधिकारी घोषित किये है। जो निम्नानुसार है
किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा द्वारा जारी सूची में जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला मंत्री सहित विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी सूची के अनुसार, वीरेंद्र साहू, कृष्ण कुमार, आशीष कोल, भारत सिंह राजपूत और कमलेश पटेरिया को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जितेंद्र चंदेल और प्रदीप गुप्ता को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह विकास साहू, रामलाल मरावी, सोनम मरावी, महेशदास खैरवार, दलबत सिंह मरावी और रामकृष्ण नायक को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मोहन सिंह राठौर को जिला कार्यालय मंत्री तथा नरेश कछवाहा को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
कार्यकारिणी में आशीष गौतम को जिला मीडिया प्रभारी, राहुल कुशवाहा को जिला आईटी प्रभारी तथा पुष्पेंद्र तेकाम को जिला सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं शिवप्रसाद यादव को प्राकृतिक खेती प्रभारी और खिलपत सिंह गौतम को जिला कृषि एवं ग्राम प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला कार्यकारिणी में विभिन्न क्षेत्रों के पदाधिकारियों को शामिल कर संगठनात्मक गतिविधियों और किसान मोर्चा के कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डिंडौरी की बालिकाओं ने मारी बाजी,फाइनल में नर्मदापुरम संभाग को हराकर बनीं विजेता, राधा, मुनिंदा, सुहानी और नंदनी का मुरैना राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन

स्वामित्व योजना में पटवारी सतेंद्र तिवारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 103 रजिस्ट्रियों का बनाया कीर्तिमान,एसडीएम शहपुरा फरहान इरफान जमादार ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने पर दिया जोर

error: Content is protected !!