शहपुरा में श्रीराम-रावण युद्ध के बाद हुआ रावण दहन, दशहरा चल समारोह में उमड़ा जनसैलाब,MLA ओमप्रकाश धुर्वे ने किया श्रीराम जी का पूजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शहपुरा। असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजयादशमी पर्व शहपुरा में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रानी दुर्गावती स्टेडियम शहपुरा में विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने भगवान श्रीराम का पूजन आरती किया, इसके बाद श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध के पश्चात रावण दहन किया गया। रावण दहन के साथ ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।


दशहरा पर्व के अवसर पर नगर में भव्य दशहरा चल समारोह भी निकाला गया। चल समारोह में आकर्षक झांकियों और धार्मिक उत्साह ने लोगों का मन मोह लिया। नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक समारोह में सहभागिता की। जगह-जगह लोगों ने चल समारोह का स्वागत किया और भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए।


रानी दुर्गावती स्टेडियम में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। रावण दहन के माध्यम से समाज को बुराई, अहंकार और अन्याय का त्याग कर सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।


दशहरा पर्व ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि चाहे बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः विजय सत्य और धर्म की ही होती है। शहपुरा में दशहरा पर्व धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस व प्रशासन मुस्तैदी से मौजुद रहा।

विसर्जन  व चल समारोह में उमड़ा जन सैलाब

बरगांव स्थित आद्या कालिकोत्सव समिति ने माता महाकाली के विसर्जन से पूर्व निकाला भव्य चल समारोह

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!