गौरा में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई कार्यकारिणी का विधायक ने किया सम्मानविजय राय को जिला मंत्री की जिम्मेदारी, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



सिलोंडी। ग्राम गौरा में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नवनियुक्त कार्यकारिणी के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रदीप साहू सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।


कार्यक्रम में गौरा के वरिष्ठ भाजपा नेता विजय राय को पिछड़ा वर्ग मोर्चा में जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी संगठन को मजबूत करने के साथ ही क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को और गति प्रदान करेगी।
इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विधायक ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य करें।


वरिष्ठ नेताओं की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में , भाजपा जिला मंत्री डॉ. प्रशांत राय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय, पूर्व मंडल संयोजक अनिल पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन राय, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मोती हल्दकार ,भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरीगणेश राय, सोनल मिश्र ,दुर्गेश विश्वकर्मा, भानु सिंह, देवी सिंह,सहित अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने नवनियुक्त जिला मंत्री विजय राय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डिंडौरी की बालिकाओं ने मारी बाजी,फाइनल में नर्मदापुरम संभाग को हराकर बनीं विजेता, राधा, मुनिंदा, सुहानी और नंदनी का मुरैना राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन

स्वामित्व योजना में पटवारी सतेंद्र तिवारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 103 रजिस्ट्रियों का बनाया कीर्तिमान,एसडीएम शहपुरा फरहान इरफान जमादार ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने पर दिया जोर

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डिंडौरी की बालिकाओं ने मारी बाजी,फाइनल में नर्मदापुरम संभाग को हराकर बनीं विजेता, राधा, मुनिंदा, सुहानी और नंदनी का मुरैना राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन

error: Content is protected !!