Post Views: 408
शहपुरा। शहर के अंदर लगभग दो महीने से नगर के अंदर का मुख्य मार्ग बंद था जिसके कारण व्यापारियों व आम आदमी को बहुत समस्या हो रही थी इस समस्या को लेकर आम आदमी ने शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे से निवेदन किया था इसके बाद भी बुधवार सुबह तड़के विधायक ओमप्रकाश धुर्वे खुद मौके पर पहुंचे और अपने हाथों से रास्ते को रोकने के लिए जो पाइप लगाए गए थे उनको हटाया और रास्ता को आम आदमी के आवाजाही के लिए खोल दिया।














