देवगांव पंचायत में ताला, सचिव नदारद… ग्रामीणों के हक़ पर लापरवाही का ताला,महीनों से बंद है कार्यालय, प्रमाण पत्र और योजनाओं के काम ठप — प्रशासन की अनदेखी पर उठे सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी। जिले के जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत देवगांव में पिछले लगभग एक माह से पंचायत कार्यालय में ताला लटका हुआ है। पंचायत सचिव की अनुपस्थिति के कारण ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय कार्यों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार पंचायत सचिव लंबे समय से कार्यालय नहीं आ रहे हैं, जिसके चलते पंचायत में होने वाले जरूरी काम पूरी तरह ठप पड़े हैं। जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, आय-निवास प्रमाण पत्र के आवेदन, पेंशन संबंधी कार्य तथा अन्य शासकीय योजनाओं के दस्तावेजों के लिए ग्रामीणों को बार-बार पंचायत के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन कार्यालय बंद मिलने से उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है।

सरपंच मनोज का कहना है कि पंचायत में ताला लटका रहने से कई जरूरी कार्य लंबित पड़े हैं, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वाले परिवारों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पंचायत सचिव की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और बंद पड़े पंचायत कार्यालय को तत्काल चालू कराया जाए, ताकि ग्रामीणों के जरूरी कार्य समय पर हो सकें।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने को मजबूर होंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!