जनसुनवाई में 2 वर्ष से लंबित प्रकरणों का किया गया निराकरण,विरुल बाई का बटवारा प्रकरण हुआ निराकृत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी। एस डी एम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा द्वारा साप्ताहिक जनसुनवाई में आवेदिका विरुल बाई पिता दादूराम निवासी ग्राम जिमरा रैयत, एवं आवेदिका राधा बाई पिता हजारी लाल निवासी शहपुरा के द्वारा विगत 2 वर्ष से लंबित बंटवारा के प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही पूर्ण करने हेतु तहसीलदार शहपुरा को निर्देशित किया गया जिससे मौके पर जनसुनवाई में समाधान होने पर आवेदकगणों के द्वारा आभार प्रदर्शित किया गया। गौरतलब है कि एस डी एम कार्यालय में प्रति मंगलवार को जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों में समाधान हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया जाता है जिससे आवेदकों को मौके पर समाधान प्राप्त हो रहा है आज दिनांक 20.01.2026 को 13 आवेदन प्राप्त हुए जिन्हें निराकृत हेतु संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया है। आज की जनसुनवाई मे तहसीलदार सुन्दर लाल यादव सहित सभी विभाग प्रमुख रहे मौजूद।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!