नर्मदांचल विद्यापीठ, बरगांव में बसंत पंचमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी।


नर्मदांचल विद्यापीठ, बरगांव में बसंत पंचमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके पश्चात विद्यारंभ संस्कार का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय में नवप्रवेशित बच्चों का विद्यारंभ संस्कार विधिपूर्वक संपन्न कराया गया। इस अवसर पर बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों की भी उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई।


विद्यारंभ संस्कार के पश्चात हवन का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने आहुतियाँ अर्पित कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल जीवन की कामना की। अंत में माँ सरस्वती की भव्य आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस संपूर्ण आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिक्षकों के सहयोग, समर्पण एवं मार्गदर्शन से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक बना। बसंत पंचमी के इस पावन अवसर पर विद्यालय परिवार ने शिक्षा, संस्कार और संस्कृति के महत्व को पुनः स्थापित किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!