डिंडौरी : 09 फरवरी, 2026
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत पंकज जैन, एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा, एसडीएम बजाग रामबाबू देवांगन, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग राजेन्द्र कुमार जाटव सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की गहन समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। और 50-100 दिवस से अधिक लंबित प्रकरणों को दो दिवस के अदंर निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का समय पर निराकरण न करने एवं बिना बताये अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री और समय सीमा बैठक में विभागीय जानकारी लेकर न आने पर सहायक यंत्री श्री अमित उइके को सख्त निर्देश देते हुए बैठक से जाने को कहा। और साथ ही जिला परिवहन अधिकारी को समय सीमा बैठक में अनुपस्थित रहने पर अपर को कलेक्टर को पत्र जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सख्त निर्देश दिए है की जो भी अधिकारी किसी अन्य कार्यक्रम में व्यस्त है तो आप किसी अन्य अधिकारी को भेजे और मेसेज के माध्यम से अनुपस्थित रहने का कारण बताए। कलेक्टर ने समस्त सीईओ को ग्रामीण अंचलों में जनप्रतिनिधियों के द्वारा किये गए भूमिपूजन विकास कार्यो में शीघ्रता से कार्य में प्रगति लाए और बरसात के पहले निमार्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान और जनजातीय कार्य विभाग अधिकारियों को सक्ष्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले के शैक्षणिक संस्थाओं में पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई और विद्युत व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। ताकि छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे़। कलेक्टर ने राष्ट्रीय सडक प्राधिकरण के द्वारा सडक निमार्ण एजेंसी जबलपुर से अमरकटंक एनएच-45 का निमार्ण किया जा रहा है जिसके द्वारा सडक के किनारे बिछी पेयजल पाइपलाइन को ग्राम पंचायत शक्का, कचनारी, कसईसोडा, विक्रमपुर, किसलपुरी, मोहतरा आदि गा्रमों में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त करने से ग्रामवासियों के पेयजल की समस्यां आने पर जनहित को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने नेशनल हाईवे निमार्ण एजेंसी पर मरम्मत न करने पर एफआईआर करने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित सडक प्राधिकरण विभाग के सहायक यंत्री को 10 दिवस के अंदर पाइपलाइन दुरस्त करने के निर्देश दिए अन्यथा कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देशित किया कि समनापुर, बजाग, करंजिया और शहपुरा विकासखंडों में हाट बाजारों में जैविक उत्पादों के नियमित आयोजन पर जोर दिया। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों को समय सीमा पर निराकरण न करने पर कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर समस्त तहसीलदार और राजस्व निरिक्षक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत एनीमिया बालिका परीक्षण में चिन्हित बालिकाओं को स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित उपचार और दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में न्यायालयीन प्रकरण, समग्र आईडी, ईकेवायसी, सीपी ग्राम एवं पीएम जनमन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, स्कूलों में शौचालयों की साफ-सफाई, नगरीय निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों - बंटवारा, सीमांकन, नामांतरण, फौतीनामा, राजस्व वसूली एवं ई-केवाईसी के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही कृषि, मत्स्य, सहकारिता, एनआरएलएम, खाद्य, आत्मा, स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने को कहा। कलेक्टर ने कृषि विभाग अधिकारी को प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना विकासखंड स्तर पर रैली ट्रेक्टर-बाईक रैली, आंकाक्षी विकासखंडों में मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण, श्री अन्न सेमीनार, पराली प्रबंधन कार्यशाला, जनजागरूकता कार्यक्रम हेतु ग्राम चौपाल, प्राकृतिक, जैविक खेती लगाने के निर्देश दिए। नीति आयोग के निर्देशानुसार जिले के तीन विकासखंडों में 28 जनवरी 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक सम्पूर्णता अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, तथा पशुपालन एवं डेयरी विभाग की गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ एवं परिणामोन्मुखी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।












