रबी विपणन वर्ष 2026-27 हेतु डिंडोरी जिले में 13 गेहूं पंजीयन केंद्र स्थापित,शहपुरा के मानिकपुर मे भी होगी खरीदी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


डिंडौरी : 09 फरवरी, 2026
रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत गेहूं उपार्जन कार्य को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा डिंडोरी जिले में 13 गेहूं पंजीयन केंद्रों की स्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार सहायक आयुक्त सहकारिता विभाग के प्रस्ताव के आधार पर इन पंजीयन केंद्रों को स्वीकृति प्रदान की गई है।

पूर्व में प्रस्तावित 21 गेहूं पंजीयन केंद्रों में से 8 केंद्र ड्रॉप-डाउन सूची में संबंधित संस्थाओं के प्रदर्शित न होने के कारण शेष 13 पंजीयन केंद्र विभिन्न तहसीलों में स्थापित किए जाएंगे। ये केंद्र डिंडोरी, शहपुरा एवं बजाग तहसीलों की बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख समितियों एवं विपणन सहकारी समिति गोरखपुर के माध्यम से संचालित किए जाएंगे।

जिला प्रशासन ने संबंधित संस्थाओं को निर्देशित किया है कि पंजीयन केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए किसानों का गेहूं पंजीयन कार्य समय पर एवं सुचारू रूप से पूर्ण कराया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!