Search
Close this search box.

शारदा टेकरी मे गूंज रहे देवी के जयकारे, नवचण्डी महायज्ञ एवं देवी पुराण का भव्य आयोजन,विशेष प्रसाद नियमित रात्रि माता की थाली समस्त भक्त गणों के लिये

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडौरी। नगर की पावन धरा और आस्था के केंद्र माँ शारदा टेकरी में इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्ति की अविरल धारा बहेगी। माँ शारदा टेकरी समिति के तत्वावधान में 19 मार्च से 28 मार्च 2026 तक ‘नवचण्डी महायज्ञ एवं देवी पुराण’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
इस आध्यात्मिक महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना के साथ श्रद्धालु शक्ति की आराधना करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य यज्ञाचार्य पं. श्री विवेकराज पौराणिक (पौडी वाले) होंगे, जिनके सानिध्य में यज्ञ और कथा संपन्न होगी।
भक्ति और अनुष्ठान का कार्यक्रम
आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 दिवसीय इस महोत्सव में प्रतिदिन विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे:
19 मार्च: भव्य शोभा यात्रा एवं विधि-विधान से जवा/ज्योति कलश की स्थापना।
21 मार्च से 26 मार्च: प्रतिदिन प्रातःकाल से हवन-पूजन एवं दोपहर में देवी पुराण का वाचन।
27 मार्च: महायज्ञ की पूर्णाहुति, विशाल कन्या भोज एवं भव्य भण्डारा।
28 मार्च: श्रद्धा और उल्लास के साथ जवा विसर्जन शोभा यात्रा।
समय सारणी (प्रतिदिन)
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समिति ने समय का निर्धारण इस प्रकार किया है:
हवन एवं पूजन: प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
देवी पुराण कथा: दोपहर 03:00 बजे से।
आरती का समय: प्रातः 08:00 बजे, दोपहर 01:00 बजे एवं सायंकाल 07:30 बजे।

माता की थाली :
​विशेष भोजन प्रसाद नियमित रात्रि आरती पश्चात समस्त भक्त गणों के लिये।

​जनसमुदाय से अपील
​माँ शारदा टेकरी समिति शहपुरा के सदस्यों ने समस्त धर्मप्रेमी जनता एवं श्रद्धालुगणों से विनम्र निवेदन किया है, कि अधिक से अधिक संख्या में आयोजन स्थल पर पधारकर यज्ञ की आहुति और देवी पुराण की कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करें। समिति द्वारा दर्शनार्थियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!