Search
Close this search box.

बिलगांव बांध के दो गेट सोमवार की सुबह 8 बजे खोले गए, दो गेट 5 सेंटी मीटर खोले गए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 बिलगांव बांध के कैचमेंट क्षेत्र में अधिक वर्षा होने तथा बांध से अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए 17 अगस्त 2026 को प्रातः 8 बजे बांध के दो गेट खोले जाएंगे। दोनों गेट 5-5 सेंटीमीटर खोले गए, जिससे लगभग 4.89 क्यूमेक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है । कैचमेंट क्षेत्र में अधिक वर्षा होने की स्थिति में बांध के गेट आवश्यकता अनुसार अधिक खोले जा सकते हैं।

बांध के गेट खोले जाने से शाहपुरा विकासखंड के बिलगांव, पिपरिया, अमढेरा, बलगांव, करौंदी, इंदौरी, घुंडी सरई, डुंडी सरई, चांटी, चंडवाही एवं कारीगढ़हरी तथा मेंहदवानी विकासखंड के पिंडरई, कटराई एवं फुलवाही गांव प्रभावित हो सकते हैं। संबंधित ग्रामों के नागरिकों से अपील है कि वे बांध के जल प्रवाह क्षेत्र में न जाएं तथा सावधानी बरतें।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!