Search
Close this search box.

जन्माष्टमी पर शहपुरा में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रीराम जानकी मंदिर से निकला भव्य चल समारोह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा -श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर में हर तरफ उत्साह और भक्ति का माहौल देखा गया। इस अवसर पर स्थानीय प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर से एक विशाल एवं भव्य चल समारोह (शोभायात्रा) का आयोजन किया गया। चल समारोह में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने नगर को पूरी तरह कृष्णमय बना दिया।
आकर्षक झांकियां और बाल-गोपाल रहे केंद्र बिंदु चल समारोह की शुरुआत मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती के बाद हुई। समारोह में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र पर आधारित कई आकर्षक और जीवंत झांकियां शामिल थीं। विशेष रूप से, नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की मनमोहक वेशभूषा में सजे हुए थे, जो सभी के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!