सिविल अस्पताल भवन का एसडीएम ने किया निरीक्षण ,मनमाने ढंग से चल रहे कार्य को रुकवाया,विभागीय उपयंत्री के कार्य प्रणाली पर भी उठे सवाल ,भवन स्वीकृत 50 बिस्तर,बोर्ड लगा 30 बिस्तर,बन रहा 20 बिस्तर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा। गुरुवार के दिन एसडीएम शहपुरा फरहान इरफान जमादार ने सिविल हॉस्पिटल शहपुरा की बन रही बिल्डिंग का औचक निरीक्षण किया जिसमें खामिया देखकर एसडीएम भड़क गए और मौके में मौजूद ठेकेदार के उपयंत्री को जमकर फटकार लगाया ,मामले में हम बता दे कि 30 विस्तर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा भवन का निर्माण लागत लगभग 11 करोड़ से चल रहा है

जिसकी कार्य एजेंसी कार्यपालक यंत्री भवन लोक निर्माण विभाग डिंडोरी है इस भवन का निर्माण कार्य 4 11.26 को पूर्ण होना है जिसमें कार्य पूर्णता दिनांक से तीन वर्ष तक परफॉर्मेंस अवधि नियत है ,इस भवन का जब एसडीएम शहपुरा ने निरीक्षण किया तब पता चला कि उक्त भवन 50 बिस्तर का लगभग 11 करोड़ की लागत से स्वीकृत हुआ था परंतु जगह कम होने के चलते इसे 20 बिस्तर का बिना ड्राइंग व लागत के बदलाव किये ही कार्य किया जा रहा था, साथ ही पूरा भवन 50 बिस्तर का स्वीकृत हुआ था,कार्यस्थल पर 30 बिस्तर का बोर्ड लगा हुआ है व कार्य सिर्फ 20 बिस्तर का चल रहा है। जिसके बाद एसडीएम शहपुरा ने पूरी दस्तावेजी कार्यवाही पूर्ण किये जाने तक कार्य को बंद करने के निर्देश दिये।

बिना स्टीमेट पुरानी बाउंड्री पर नया कार्य

एसडीएम के निरीक्षण में एक बात और कि विभाग व ठेकेदार के द्वारा बिना बाउंड्री के एस्टिमेट और बिना स्वीकृति के पहले से बनी हुई बाउंड्री वाल के ऊपर दो फिट और 80 मीटर तक कार्य किया जा रहा जिनकी गुणवत्ता को लेकर भी प्रश्न खड़े हुए इसके बाद बाउंड्री वाल का काम भी एसडीएम शहपुरा के द्वारा रुकवाया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!