लगातार अनुपस्थित रहने वाली दो आंगनवाड़ी कर्मियों को अंतिम चेतावनी, पद से पृथक करने की दी गई चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंतिम चेतावनी पत्र तामील, कार्य पर उपस्थित नहीं होने पर एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी

डिंडौरी, 17 नवंबर 2026 महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं लगातार अनुपस्थित रहने वाली आंगनवाड़ी कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग डिण्डौरी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, आंगनवाड़ी केन्द्र नरिया में पदस्थ सहायिका कुमारी राजकुमारी उइके लगातार अपने कर्तव्य से अनुपस्थित हैं। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डिण्डौरी के निर्देशानुसार विभाग द्वारा 29 अक्टूबर 2026 को अंतिम चेतावनी पत्र जारी किया गया था। संबंधित के ग्राम नरिया में निवासरत नहीं होने के कारण अंतिम चेतावनी पत्र उनके पिता को तामील कराया गया है। इसी प्रकार आंगनवाड़ी केन्द्र सुबखार रैयत यादव टोला में पदस्थ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अनीता मसराम भी लगातार अपने कर्तव्य से अनुपस्थित पाई गई हैं। विभाग द्वारा उन्हें भी 29 अक्टूबर 2026 को अंतिम चेतावनी पत्र जारी किया गया था। संबंधित के आंगनवाड़ी केन्द्र क्षेत्र में निवासरत नहीं होने के कारण चेतावनी पत्र उनके घर पर तामील कराया गया तथा ग्रामवासियों की उपस्थिति में पंचनामा तैयार कर नोटिस उनके घर पर चस्पा किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि दोनों संबंधित आंगनवाड़ी कर्मियों द्वारा निर्धारित समयावधि में कार्य पर उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं किया जाता है, तो उनके विरुद्ध एकपक्षीय कार्यवाही करते हुए पद से पृथक करने की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

राष्ट्रीय पक्षी दिवस पर पक्षी दर्शन कार्यक्रम,प्राचार्य नवीन  के निर्देशन में राष्ट्रीय पक्षी दिवस के आयोजन,समी ईको क्लब हायर सेकेंडरी स्कूल शहपुरा के विद्यार्थियों ने जाना पक्षियों की सुरक्षा एवं संरक्षण के उपाय

राष्ट्रीय पक्षी दिवस पर पक्षी दर्शन कार्यक्रम,प्राचार्य नवीन  के निर्देशन में राष्ट्रीय पक्षी दिवस के आयोजन,समी ईको क्लब हायर सेकेंडरी स्कूल शहपुरा के विद्यार्थियों ने जाना पक्षियों की सुरक्षा एवं संरक्षण के उपाय

error: Content is protected !!