नर्मदांचल विद्यापीठ बरगांव में 14 नवंबर को होगा बाल मेले का आयोजन, बच्चों के लिए रहेंगी मनोरंजक गतिविधियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडौरी। नर्मदांचल विद्यापीठ बरगांव में 14 नवंबर को बाल मेले का आयोजन किया जाएगा। बाल दिवस के अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं क्षेत्र के सम्मानित अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।

विद्यालय परिसर में आयोजित बाल मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए खेल-कूद, स्वादिष्ट व्यंजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार बाल मेले का आयोजन 14 नवंबर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान बच्चे विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे और मेले का आनंद उठाएंगे।

विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर बाल मेले की रौनक बढ़ाने की अपील की है।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!