Views: 183
डिंडौरी। जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरई माल गांव में सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया। यहां तीन नाबालिग बच्चियां पास स्थित सरई जलाशय में नहाने गई थीं। इसी दौरान दो बच्चियां गहरे पानी में डूब गईं, जबकि तीसरी बच्ची किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रही।

डूबने वाली दोनों बच्चियों की उम्र क्रमशः 12 और 13 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान दोनों बच्चियों के शव बरामद कर लिए गए। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।













