कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जिलेवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, स्थानीय दुकानों से दीये खरीदकर किया दुकानदारों का उत्साहवर्धन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


डिंडौरी। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने दीपावली के पावन पर्व पर जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शनिवार को कलेक्टर ने डिंडौरी बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय छोटे-छोटे दुकानदारों से मिट्टी के दीये एवं दीपावली की अन्य सामग्री खरीदी तथा दुकानदारों से चर्चा कर उनके व्यवसाय एवं उपलब्ध सामग्री की जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों को प्रोत्साहित करते हुए दीपावली के अवसर पर स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। इस दौरान एसडीएम डिंडौरी  रामबाबू देवांगन, एसडीएम बजाग  पुष्पेंद्र आहाके, एसडीओपी  सतीश द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!