मटियारी रैयत के हाथीघाट ददरा में अज्ञात महिला का अधजला शव मिलने से सनसनी,थाना प्रभारी मेहंदवानी पहुचे मौके पर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी।

थाना प्रभारी मेहंदवानी से मिली जानकारी अनुसार डिंडौरी जिले के थाना मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम मटियारी रैयत के हाथीघाट ददरा में ग्रामीणों के बताए अनुसार एक अज्ञात महिला का अधजला शव मृत अवस्था में मिला है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। फिलहाल महिला की पहचान और मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना किन परिस्थितियों में हुई, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। महिला की मौत कैसे हुई? शव यहां किन परिस्थितियों में पहुंचा? इन सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद सामने आएंगे।

स्थान – हाथीघाट ददरा, ग्राम मटियारी रैयत, थाना मेंहदवानी, जिला डिंडौरी (मध्यप्रदेश)।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!