कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने ग्राम जरगुड़ा में स्वामित्व योजना शिविर का किया निरीक्षण,रजिस्ट्री पत्र भी वितरित किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी।

ग्रामीणों से किया संवाद, स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री पत्र वितरित कर विभिन्न शासकीय योजनाओं की दी जानकारी

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने मेहंदवानी विकासखंड के ग्राम जरगुड़ा में आयोजित स्वामित्व योजना शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम शहपुरा फरहान इरफान जमादार ,ताहशीलदार शहपुरा राम प्रसाद मार्को मौजूद रहे  ,कलेक्टर ने  शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से संवाद किया तथा स्वामित्व योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

शिविर में स्वामित्व योजना के अंतर्गत रजिस्ट्री पत्र भी वितरित किए । कलेक्टर ने ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!