हीरा लाल तिवारी ने 82 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर,12 बजे स्थानीय मुक्ति धाम में होगा अंतिम संस्कार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडौरी।

बिछिया के नजदीकी ग्राम छपरा निवासी हीरा लाल तिवारी, जिन्हें पूरे क्षेत्र में सम्मानपूर्वक ‘हीरा गुरु’ के नाम से जाना जाता था, का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से ग्राम छपरा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

हीरा गुरु अपने सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में क्षेत्र के लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाई थी। उनके व्यक्तित्व और व्यवहार के कारण लोग उनका विशेष सम्मान करते थे। वे हर उम्र के लोगों के बीच लोकप्रिय थे और सामाजिक जीवन में उनका महत्वपूर्ण स्थान था।

उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों को गहरा आघात पहुंचा है। उनके चाहने वाले उन्हें हमेशा एक सरल हृदय, अनुभवी और सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में याद रखेंगे।

हीरा गुरु का इस दुनिया से चले जाना ग्राम छपरा और पूरे क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। आपका  अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्ति धाम शहपुरा  12 बजे किया जावेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!