डिंडोरी।
कैरियर गाइडेंस पर विद्यार्थियों ने लिपिबद्ध की महत्वपूर्ण जानकारी
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय शशिकांता वैश्य प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिंडोरी के निर्देशन में अयोजन
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय शशिकांता वैश्य प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिंडोरी के निर्देशन में स्थानीय सन्दीपनि विद्यालय शहपुरा में जिला न्यायाधीश मान पवन कुमार पटेल के मुख्य आतिथ्य में सुरक्षित बचपन अभियान’ अंतर्गत संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्वयं न्यायाधीश पवन पटेल ने विद्यार्थी छात्र छात्राओं शिक्षको से संवाद करते हुए सुरक्षित बचपन अभियान के मुख्य उद्देश्य एवं अनुभव व्यक्त किये।

उल्लेखनीय है कि ज़िला न्यायाधीश श्री पटेल ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान में
पॉक्सो एक्ट साइबर क्राइम के साथ कैरियर गाइडेंस पर विद्यार्थियों से जीवंत उदाहरण एवं सफलता की कहानी व्यक्त करते हुए सरलतम उदाहरण के साथ विद्यार्थियों को बताया कि सुरक्षित बचपन के साथ ही उज्ज्वल भविष्य का सुनहरा रास्ता निकलता है सब्स पहके अपना लक्ष्य तय करें पूरी एकाग्रता एवं निष्ठा से परिश्रम करें मंजिल अवश्य मिलेगी फिज़िकल ऐज से मेन्टल ऐज को आगे करने के लिए नियमित समाचार देश दुनिया के सामान्य ज्ञान अर्जित करने पर अधिकत समय देना उभरते हुए क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की कम आयुवर्ग में श्रेष्ठ सफ़लता के पीछे छिपा विज्ञान और मेहनत को व्यक्त करते ही विद्यार्थियों ने करतल ध्वनि से प्रेरक मार्गदर्शन को बल दिया। पिन ड्राप सायलेंट सदन में विद्यार्थियों के अनेक प्रश्न एवं जिज्ञासाओ का त्वरित समाधान होते देख सत्र और प्रभावशाली हो गया।
विदित हो उक्त कार्यक्रम व्यवहार न्यायाधीश कर्नल सिंह श्याम अध्यक्ष का औपचारिक शुभारंभ अतिथि आगमन के साथ ईको क्लब ज़िला न्यायाधीश के कर कमलो से वृक्षारोपण दीप प्रज्वलन से किया गया। संस्था के प्राचार्य द्वारा स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।उक्त कार्यक्रम व्यवहार न्यायाधीश कर्नल सिंह श्याम वरिष्ठ खण्ड/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति शहपुरा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में समयबद्ध एवं विधिवत आयोजित किया गया। व्यवहार न्यायाधीश द्वारा कैरियर गायडेंस हेतु रिसोर्स पर्सन अश्विनी कुमार साहू एवं सायबर क्राइम हेतु टीआई अनुराग जामदार को चिन्हित किया गया।

संवाद कार्यक्रम की सफ़लता के प्रतीक विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही जिसमें छात्रा प्रतिज्ञा,दीपलता,अकांक्षा की प्रश्नोत्तरी पर सटीक एवं अनुभवी मार्गदर्शन देते हुए विद्यार्थियों की सक्रीयता एवं प्रयास की प्रशंसा की एवं बहुत शीघ्र आगामी सत्र आयोजित कर और अच्छे टिप्स देकर बचपन तो सुरक्षित करेंगे ही भविष्य भी बेहतर करेंगे उन्होंने प्रत्येक विद्यार्थी को एक डायरी बनाकर अपने लक्ष्य लिखने एवं उन्हें पूरा करने के प्रयास लिपिबद्ध करने का।मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता निर्मल साहू विनय झारिया लवकुश झारिया महेंद्र कुडापे शिक्षक श्याम झारिया सरिता उइके निधि त्रिपाठी मीना साहू नसीमा खान यूके झरिया गुलाब झारिया प्रीतम साहू वैभव पाठक सहित समस्त स्टाफ पुलिस प्रशासन एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।











