शहपुरा अंचल में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, मोनहारों ने चराई गौ माता,पारंपरिक नृत्य कर झूमे अहीर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा। दीपावली पर्व के दूसरे दिन बरगांव में गोवर्धन पूजा का पर्व पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधि-विधान से गोवर्धन भगवान एवं गौ माता की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

गोवर्धन पूजा के अवसर पर मोनहारों द्वारा गौ माता को चराने की परंपरा का निर्वहन किया गया। इस दौरान गौ माता के प्रति आस्था और भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपराओं की झलक देखने को मिली।

मान्यता के अनुसार गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत धारण करने की स्मृति में मनाई जाती है। यह पर्व गौ संरक्षण, प्रकृति के सम्मान और ग्रामीण संस्कृति का प्रतीक है। बरगांव में भी लोगों ने उत्साहपूर्वक पर्व मनाकर अपनी परंपराओं को जीवंत रखा।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!