Views: 107
शहपुरा। अनुविभाग शहपुरा की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की मंगलकामना के साथ दीपावली के पावन अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शहपुरा इरफान रहमान जमादार के बंगले में श्री लक्ष्मी पूजन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर राजस्व परिवार शहपुरा की उपस्थिति में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां लक्ष्मी का पूजन-अर्चन एवं हवन संपन्न हुआ। सभी ने मां लक्ष्मी से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।

आयोजन में ताहशीलदार शहपुरा राम प्रसाद मार्को ,संदीप छिपा ,राजस्व परिवार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। दीपावली के पावन पर्व पर सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए आपसी सद्भाव, भाईचारे और समृद्धि की कामना की।












