बरगांव। जनजातीय कल्याण केंद्र बरगांव में दीपावली के पावन अवसर पर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लक्ष्मी पूजन एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राजकुमार मटाले जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके द्वारा विधि-विधान से मां लक्ष्मी का पूजन-अर्चन एवं हवन संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मां लक्ष्मी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। धार्मिक वातावरण में संपन्न हुए इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
मां लक्ष्मी की आराधना व हवन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस दौरान राजकुमार मटाले अखिल भारतीय सहसेवा प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेरठ रामकृष्ण सोनी प्रांत प्रमुख पर्यावरण गतिविधि , मनोहर लाल साहू अध्यक्ष,डॉ सुनीलकांत बाजपेयी सचिव,डॉ श्रीकृष्ण बिलैया कोषाध्यक्ष,झाम सिंह प्रबंधक ,श्यामसिंह बनवाले प्रकल्प प्रमुख, सदस्य श्रीमती सोनवती कुशराम, रविसिंह,गौशाला समिति अध्यक्ष रमेश शरण गुरूदेव,सचिव उपाध्यक्ष-प्रकाश झारिया,कोषाध्यक्ष-वीरेन्द्र तिवारी, सदस्य- श्रीमति वर्षा मिश्रा,देवसिंह सैयाम ,कृषिसमिति सदस्य-सोनशाह कुशराम,अजमेर सिंह तेकाम, कौशलविकास समिति संयोजक- सतीश चौबे ,पूरन सिंह वरकड़े जनपद अध्यक्ष प्रियंका आर्मो ,अमित जैन,स्वेता जैन व अन्य मौजूद रहे।












