शहपुरा। तहसील परिसर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया, जब एक अनियंत्रित बोलेरो वाहन ने परिसर में मौजूद एक वृद्ध महिला को टक्कर मार दी। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो की टक्कर से वृद्ध महिला को गंभीर चोटें आई हैं। घटना में बताया वय की बोलेरो वहां अचानक चालू का ड्राइवर ने फुल स्पीड में गाड़ी को बढ़ा दिया जिसमें बुजुर्ग महिला और परिषर में खड़ी कार और तीन से चार बाइको को टक्कर मार दिया ,घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों ने तहसील परिसर में वाहनों को एक निश्चित स्थान पर खड़ा करने की मांग की गई व आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था किए जाने की मांग की है।



वही मामला की जानकारी नगर निरीक्षक अनुराग जामदार को दी गई तो उन्होंने तत्काल asi मरकाम को मौके पर भेजा asi मरकाम ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर महिला को शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा इलाज के लिए भिजवाया











