Search
Close this search box.

थाना कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही पशु तस्करी करते 01 आरोपी सहित एक ट्रक व 23 नग भैस पड़ा जप्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी।  पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती वाहिनी सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारी को अवैध गतिविधि जुआ सट्टा शराब पशु तस्करी रोकने हेतु निर्देशित किया गया है जिससे संपूर्ण जिले में प्रभावी कार्यवाही जारी है इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की एक लाल रंग की डालाबाड़ी गाड़ी में कुछ व्यक्ति भैस पड़ा को भरकर बुचड़खाना ले जा रहें है मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली स्टाफ बताएं स्थान ग्राम इमलई पहाड़ी पर पंहुचा जहाँ mp 20xb5439 नंबर का वाहन खड़ा मिला उसके पास खड़े व्यक्ति जो पुलिस को आता देख मौक़े से भाग गए दौड़कर एक व्यक्ति को पड़का गया नाम पता पूछने पर अपना नाम सहबाज कुरैशी पिता मो. रईस कुरैशी उम्र 26 साल निवासी शास्त्री वार्ड शेल्टर हाउस रोड टक्कर ग्राम जबलपुर का होना बताया गया जिससे अपने साथी का नाम पूछा गया जो एक रिजवान खान एवं खलासी राजा बताया आरोपी से भैंस पड़ा परिवहन करने के संबंध में दस्तावेज माना गया जो कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया जिसे जप्त कर थाना कोतवाली लाया गया बाद वैधानिक कार्रवाई की जाकर भैंस पड़ा को कांजी हाउस डिंडोरी छोड़ा गया एवं पशु चिकित्सक को मेडिकल करने हेतु प्रतिवेदन भेजा जा गया एवं आरोपीगण के विरुद्ध मध्यप्रदेश कृषि पशु परी0अधि01959 की धारा 4.6(क) एवं पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ)पंजीबद्ध किया गया है

संपूर्ण कार्यवाही में थाना कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे उप निरीक्षक भिपेंद्र पाठक प्रधान आरक्षक आदित्य शुक्ला विकास पटेल आरक्षक निलेश साहू प्रवेश पटेल अवनीश यादव हेमंत झरिया कैलाश द्विवेदी की मुख्य भूमिका रही।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!