डिंडोरी।
कैरियर गाइडेंस कार्यशाला का सफल आयोजन जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल बरगांव
300 से अधिक विद्यार्थी/शिक्षक हुए सम्मिलित
संयुक्त कलेक्टर एसडीएम डिप्टी कलेक्टर सहित डॉक्टर्स एवं अनेक विधाओं के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिये सफलता के मंत्र
शहपुरा बरगांव जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल बरगांव केशव सभागार में मुख्य अतिथि आईएएस ऐश्वर्य वर्मा के करकमलो से दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर आयोजक जनजाति कल्याण केंद्र के अध्यक्ष मनोहर लाल साहू ने सेवा प्रकल्प के नवाचारी प्रयासों से परिचय कराया उल्लेखनीय है कि आईएएस ऐश्वर्य वर्मा एसडीएम शहपुरा न्यायप्रिय विद्वान दूरदर्शी एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत दुनिया की शीर्ष कठिन परीक्षाओं में प्रतिष्ठित यूपीएससी में शीर्ष स्थान प्राप्त है मुख्य वक्ता मुख्य अतिथि के रूप में कैरियर मार्गदर्शन को संबोधित किया 300 से अधिक विद्यार्थियों शिक्षको एवं उपस्थित जन को विशेष रूप से युवाओं एवं विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा लक्ष्य तय करें पूरी निष्ठा से अध्ययन करें सफलता अवश्य मिलेगी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में विद्यार्थियों द्वारा किये गये अनेक प्रश्न किसी ने चिकित्सक शिक्षक कलेक्टर पुलिस तो किसी ने निजी क्षेत्र में स्वयं का व्यवसाय आरंभ करने के प्रश्न एवं जिज्ञासाएं व्यक्त किये जिनके बड़ी ही गंभीरता एवं उत्साह से प्रति उत्तर दिए गए विद्यार्थियों के चेहरे की मुस्कान स्पष्ट बता रही थी कि यह कैरियर गाइडेन्स कार्यशाला मात्र एक कार्यक्रम नहीं बल्कि विद्यार्थियों की सुरक्षित भविष्य गढ़ने की आधारशिला है । अपने यूपीएससी सफलता के अनुभव बताते हुए सिर्फ पढ़ाई पर एकाग्रता बरतने और बेहतर योजना से सही दिशा में मेहनत की सलाह दी एसडीएम वर्मा ने शहपुरा के स्थानीय सफ़ल विद्यार्थियों का उदाहरण देते हुए अन्य को प्रेरित किया कि बड़े नाम और शहर से कुछ नही होता आपका स्वयं का विजन स्पष्ट होना चाहिए और हमेशा लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहना चाहिए
सहवक्ता के रूप में संयुक्त कलेक्टर एसडीएम डिप्टी कलेक्टर सहित डॉक्टर्स सहायक अध्यापक रेंज ऑफिसर एवं अन्य शासकीय प्रशासनिक सेवाओं के अनुभवी एवं कुशल लोक सेवकों एवं अनेक विधाओं के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र दिए।

कार्यक्रम में मनोहर लाल साहू अध्यक्ष जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल बरगांव श्याम जी बनवाले प्रकल्प प्रभारी डॉ एस के बाजपेई सचिव डॉ श्रीकृष्ण बिलैया कोषाध्यक्ष
सुश्री भारती मेरावी संयुक्त कलेक्टर एसडीएम बजाग सुश्री प्रियांशी जैन डिप्टी कलेक्टर डिंडौरी अक्षय जी डिप्टी कलेक्टर आशुतोष ठाकुर एसडीएम नैनपुर सतीश साहू ,डॉ रुपेश चौधरी सर्जन मुरैना डॉ तपस्या चौधरी जबलपुर अतुल सिंह बघेल रेंज ऑफिसर अमरपुर डॉ अशोक मरावी मानिकपुर निशांत सौरभ पी ओ सेंट्रल बैंक अमित कुमार पूर्व सैन्य अधिकारी एवं सीएसए सेंट्रल बैंक शहपुरा विद्यार्थी अनंता गुप्ता आईआईटी कानपुर
रूपाली ठाकुर सहायक प्राध्यापक डॉ आयुषी ब्लॉक ऑफीसर डॉ अंकित पटेल डॉ ,डॉअमित जैन
ने विद्यार्थियों के नीट जेईई एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को बताया और प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम आयोजक के रूप में कैरियर गाइडेंस उप समिति के संयोजक सिद्धार्थ गौतम सदस्य अश्विनी कुमार साहू धरम सिंह मरावी दीपक द्विवेदी हरिदर्शन चौकसे पंचम सनोडिया सहित बीआरसीसी जीपी साहू,जय साहू रीतेश साहू कमलनारायण श्रीवास्तव आभा गोल्हानी चंद्रभान छत्रपाल सिंह स्थानीय शासकीय एवं निजि विद्यालय के प्राचार्यो ने विशेष सहयोग प्रदान किया
सह संवाद शंका समाधान सत्र उपरान्त आयोजन जनजाति कल्याण केंद्र पदाधिकारी एवं अंतिम कर के कर कमल से तो हम मूल्य समय दे रहे मार्गदर्शकों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया वंदे मातरम गायन के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई मंच संचालन अश्विनी साहू द्वारा किया गया कार्यक्रम के प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोगियों के लिए समिति की ओर से आभार व्यक्त किया गया। समय-समय पर आगे भी निरंतर मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे यह आशा व्यक्त की गई।











