Post Views: 85
Shahpura. विकास खंड शहपुरा में सेक्टर शाहपुरा नवांकुर संस्था द्वारा जिला समन्वयक श्री धर्मेंद्र चौहान और विकास खंड समन्वयक डॉ नीलेशवरी वैश्य के मार्गदर्शन में शाहपुरा नाका चौराहा में निःशुल्क प्याऊ जल मंदिर का उदघाटन किया गया सर्वप्रथम ओम शांति संस्था प्रमुख सीमा दीदी द्वारा जल कलश पूजन कर व रिबन काटकर प्याऊ का उदघाटन किया गया फिर उपस्थित जन समुदाय से जल संरक्षण पर राधे श्याम जी द्वारा उद्बोधन दिया गया तत्पश्चात ठंडे पानी का सेवन कर लोगों ने सभी आयोजकों की प्रशंसा की, इस दौरान विजय गुप्ता विनोद साहू की उपस्थिति रही नवांकुर संस्था अध्यक्ष डूमारी चक्रवर्ती, राधे श्याम साहू नगर विकास प्रस्फुटन समिति से प्रकाश अगवाल मेंटर्स राम अभिषेक तिवारी, गोपाल रैदास एवं जन समुदाय उपस्थित रहे











