खबर का असर: शौचालय भवन से बाहर आया नौनिहालों की बनाए व्यवस्था, एसडीएम के पहल से प्रशासन आया हरकत में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी। शौचालय भवन में बच्चों का भोजन बनाए जाने की खबर शहपुरा समाचार वेव पोर्टल मे  प्रकाशित होने के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आ गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान  बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर) शहपुरा गुरु साहू  ने आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। मौके पर सामने आई स्थिति की पुष्टि करते हुए अधिकारियों ने पंचनामा तैयार किया और तत्काल प्रभाव से भोजन व्यवस्था को शौचालय भवन से हटाकर प्राथमिक स्कूल के बरामदे में शिफ्ट कराया।

तत्काल कार्रवाई, लेकिन सवाल अभी बाकी

प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से जहां एक ओर अस्वच्छ व्यवस्था पर रोक लगी है, वहीं दूसरी ओर यह सवाल अब भी कायम है कि आखिर वर्षों से चल रही इस लापरवाही पर पहले ध्यान क्यों नहीं दिया गया व अधिकारियो पर कार्यवाही होगी की नहीं होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!