जिला चिकित्सालय मे पदस्थ सात डॉक्टरों को नोटिस, 24 घंटे मे जबाब प्रस्तुत करे -CMHO

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडौरी। जिला चिकित्सालय में लापरवाही को लेकर  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डिंडौरी ने जिला चिकित्सालय के सात डॉक्टरों को 28 मार्च 2026 को प्रातःकालीन ओपीडी में अनुपस्थित रहने पर 24 घंटे में लिखित स्पष्टीकरण देने का नोटिस जारी किया है।CMHO पांडेय ने स्पष्ट किया कि कलेक्टर के आदेश पर निरीक्षण के दौरान सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए, जिससे मरीजों को गंभीर असुविधा हुई और अस्पताल की सेवा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। नोटिस प्राप्त डॉक्टरों में डॉ अजय राज, डॉ धनराज सिंह, डॉ दिलीप रंगारे, डॉ मिनी मोर्वी, डॉ कमलेश राज, डॉ कन्हैया बघेल और डॉ अमित जैन शामिल हैं। CMHO ने पत्र में कहा कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!